Fraud Risk Management in Payment system के लिए सुझाव

RBI द्वारा हाल ही में जारी डिस्कशन पेपर (Fraud Risk Management in Payment Systems) के संदर्भ में, मैं वित्तीय साइबर सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निम्नलिखित सुझाव साझा करना चाहता हूँ:

  • यूनिवर्सल पेमेंट पेज डिजाइन: सभी पेमेंट ऐप्स के लिए एक समान 'फाइनल पेमेंट पेज' हो, जिसमें पैसा कटने पर लाल और प्राप्त होने पर हरा रंग दिखाई दे.

  • स्थानीय भाषा में ऑडियो अलर्ट: भुगतान से पहले ऐप स्थानीय भाषा में बोलकर चेतावनी दे कि "राशि आपके खाते से कट रही है".

  • विशिष्ट वित्तीय OTP: बैंकिंग लेनदेन के लिए आने वाले OTP का फॉर्मेट सामान्य OTP से अलग हो ताकि उसकी पहचान आसान हो सके.

  • स्क्रीन शेयरिंग सुरक्षा: पेमेंट ऐप के उपयोग के दौरान बैकग्राउंड में किसी भी अन्य ऐप को चलने की अनुमति न दी जाए.

  • वेबसाइट वेरिफिकेशन: सभी आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों के URL पर एक 'वेरीफाइड चिन्ह' (जैसे ब्लू टिक) दिया जाए ताकि क्लोन वेबसाइटों से बचा जा सके.





Anika's World पर साझा की गई सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। मैं एक पेशेवर वकील नहीं हूँ, और इस वेबसाइट पर दी गई कानूनी व्याख्याओं, फैसलों के निचोड़ या सरकारी योजनाओं की जानकारी को आधिकारिक कानूनी सलाह (Legal Advice) नहीं माना जाना चाहिए। यद्यपि मैं जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करता हूँ, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई या निर्णय से पहले संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें या किसी प्रमाणित कानूनी विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान या परिणाम के लिए लेखक उत्तरदायी नहीं होगा।