मेरी प्यारी बेटी अनिका,
आज मैं तुम्हें एक
बहुत ही महत्वपूर्ण बात बताने के लिए यह पत्र लिख रहा हूँ। हम अक्सर अपनी समस्याओं
के लिए दूसरों या व्यवस्था को दोष देते हैं, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक वही है जो बदलाव का हिस्सा बने।
आज मैंने भारतीय रिजर्व
बैंक (RBI)
को एक विस्तृत
सुझाव पत्र (Suggestion Letter) भेजा है। हाल ही में डिजिटल फ्रॉड की बढ़ती
घटनाओं और बैंकों द्वारा अपनाई जा रही 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' जैसी नई तकनीकों को देखते हुए, मैंने अपने कुछ विचार
साझा किए हैं । मैंने आरबीआई को जो सुझाव दिया है वह
आज इस पत्र मे तुमको बताता हूँ।
“1. 'यूजर-कंट्रोल मैनुअल मोड' (डिजिटल किल स्विच)
- प्रस्ताव: सभी बैंकिंग ऐप्स में एक 'SOS/Manual
Mode' बटन हो, जिससे ग्राहक एक क्लिक में अपनी सभी
डिजिटल सेवाएं (UPI, Net Banking) बंद कर सके।
- रिएक्टिवेशन: इसे पुनः सक्रिय करने के लिए ग्राहक
का 'किसी भी ब्रांच' में शारीरिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य हो, जो रिमोट हैकिंग और सिम-क्लोनिंग के
खतरों को समाप्त कर देगा।
2. 'ट्रस्टेड फैमिली नेटवर्क' और कूलिंग-ऑफ पीरियड
- नेटवर्क: ग्राहकों को 2-3 'ट्रस्टेड फैमिली अकाउंट्स' (नॉमिनी जैसे) जोड़ने की अनुमति हो, जिनमें मैनुअल मोड के दौरान भी
सीमित लेनदेन हो सके।
- प्रतीक्षा अवधि: किसी भी नए ट्रस्टेड मेंबर को जोड़ने के लिए 10 दिनों का 'कूलिंग-ऑफ पीरियड' अनिवार्य हो, ताकि दबाव या जल्दबाजी में होने
वाली ठगी को रोका जा सके।
3. भुगतान पृष्ठ का मानकीकरण (Universal Final Payment Page)
- लाल और हरा कोड: पैसा कटने वाले पेज का रंग 'लाल' और प्राप्त करने वाले का 'हरा' हो। साथ ही, सभी पेमेंट ऐप्स के लिए एक 'यूनिवर्सल डिजाइन' हो ताकि कम पढ़े-लिखे लोग भी इसे
आसानी से समझ सकें।
- स्थानीय भाषा की आवाज: फाइनल पेमेंट से पहले ऐप स्थानीय भाषा में बोलकर चेतावनी दे (जैसे
दुकानों की मशीन बोलती है), ताकि यूजर को पता रहे कि राशि उसके खाते से कट रही है।
4. वित्तीय OTP का विशिष्ट फॉर्मेट
- वित्तीय लेनदेन के लिए आने वाले OTP का फॉर्मेट सामान्य OTP से बिल्कुल अलग और विशिष्ट होना
चाहिए, ताकि ग्राहक वित्तीय OTP को अन्य संदेशों के बीच आसानी से
पहचान सके और गलती से साझा न करे।
5. सुरक्षा की तकनीकी परतें और वेबसाइट वेरिफिकेशन
- बैकग्राउंड ऐप ब्लॉकिंग: वित्तीय लेनदेन के दौरान बैकग्राउंड में किसी भी अन्य ऐप (विशेषकर स्क्रीन-शेयरिंग
ऐप्स) के चलने पर पूर्ण रोक हो।
- वेरिफाइड वेबसाइट्स: सभी सरकारी और आधिकारिक वेबसाइटों के URL पर एक विशिष्ट 'वेरिफाइड चिन्ह' (जैसे ट्विटर का ब्लू टिक) हो, ताकि क्लोन वेबसाइटों से बचा जा
सके।
6. सुरक्षा का नैतिक अधिकार
यह सुरक्षा सुविधाएं ग्राहकों का बुनियादी अधिकार होनी
चाहिए। सुरक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त 'शुल्क' लेना अनैतिक है, क्योंकि जमा पूंजी की सुरक्षा बैंक का प्राथमिक दायित्व है।“
बेटी , मैंने तुम्हें इस
ईमेल की CC में रखा है। यह
केवल एक ईमेल नहीं है, बल्कि तुमहया भी अपने बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने की प्रेरणा देगा और किसी भी मुद्दे
पर चिंतन करने के लिए तुम्हें प्रेरित करेगा । मुझे विश्वास है कि भविष्य में जब
तुम अपनी वेबसाइट पर समाज के लिए कुछ लिखोगी, तो यह अनुभव तुम्हें हिम्मत देगा। यह पत्र और वह ईमेल
तुम्हारे लिए एक सीख है कि तकनीक का उपयोग हमेशा सुरक्षा और नैतिकता के साथ होना
चाहिए।
खूब पढ़ो, जागरूक बनो और
हमेशा और अपने बुद्धि का सदुपयोग करो ।
तुम्हारे पापा
ढ़ेर सारा प्यार और
आशीर्वाद के साथ ।