Actionable - वादयोग्य

 बेटी, आज हमलोग एक नए word के बारे मे सीखेंगे

Actionable "ऐसी स्थिति या तथ्य जिसके आधार पर कानून की शरण ली जा सके या कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू की जा सके।"

कानून कहता है की, कोई भी बात या घटना को तभी हम Actionable कहेंगे जब तक वह किसी इंसान का कानूनी अधिकार का  उल्लंघन करती हो। मान लो की तुम्हारे साथ कुछ गलत हुआ है, लेकिन वह कानून की नजर में अपराध  नहीं है, तो उसे तुम Actionable नहीं कहोगी। 

Actionable Per Se: बेटी कानून में कुछ  ऐसे कार्य होते हैं जो "Actionable Per Se" कहलाते हैं। इसका मतलब है कि उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए तुमको  यह साबित करने की ज़रूरत नहीं है कि तुम्हारा कोई आर्थिक नुकसान हुआ है। केवल अधिकार का उल्लंघन ही पर्याप्त है (जैसे: कोई भी बिना अनुमति के तुम्हारी  किसी संपत्ति में प्रवेश करता है। 

Actionable Claims- 

भारतीय कानून (सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम/Transfer of Property Act, 1882 की धारा 3) के तहत 'वादयोग्य दावे' का विशेष महत्व है। इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • असुरक्षित कर्ज (Unsecured Debt): ऐसा कर्ज जिसके बदले में कोई भी चीज  गिरवी  नहीं रखा गया है। 
इसको हम एक उदाहरण से समझते है मान लो तुम अपने किसी दोस्त  को ₹50,000 उधार देती हो और बदले में उसने तुमको कोई भी चीज नहीं दिए है ।  अब अगर वह पैसे नहीं लौटाता, तो तुम्हारे  पास  'Actionable Claim' का हक है।
  • लाभकारी हित (Beneficial Interest): इसका मतलब है कि ऐसी संपत्ति पर तुम्हारा अधिकार जो वर्तमान में तुम्हारे पास  (Physical Possession में) नहीं है, लेकिन भविष्य में या किसी शर्त पर तुमको वह  मिलने वाली है।

नोट: अगर किसी कर्ज के बदले कोई चीज गिरवी है तो वह 'Actionable Claim' नहीं कहलाएगा। "क्योंकि वह सुरक्षित ऋण (Secured Debt) है"

संपत्ति अंतरण अधिनियम 1882 pdf

बेटी यह धयं दो की किसी भी घटना को 'Actionable Claim' होने के लिए आमतौर पर तीन चीजें आवश्यक होती हैं:

  1. कर्तव्य (Duty): सामने वाले पक्ष का तुम्हारे  प्रति कोई कानूनी कर्तव्य होना चाहिए (जैसे: डॉक्टर का मरीज के प्रति कर्तव्य)।

  2. उल्लंघन (Breach): उस व्यक्ति ने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया या कानून तोड़ा।

  3. नुकसान/अधिकार हनन (Injury): उस उल्लंघन से तुम्हारे कानूनी अधिकारों की चोट पहुँची हो।


अब अंत मे हम लोग इसको कुछ उदाहरण से समझते है । 

श्रेणीविवरणक्या यह वादयोग्य है?
अनुबंध (Contract)अगर आपने किसी कंपनी को पैसे दिए और उसने सामान नहीं दिया।हाँ, यह अनुबंध का उल्लंघन है।
अपमान (Defamation)किसी ने सार्वजनिक रूप से आपके बारे में झूठ बोला जिससे आपकी प्रतिष्ठा गिरी।हाँ, यह मानहानि का वादयोग्य मामला है।
सामाजिक व्यवहारकिसी मित्र ने आपको खाने पर बुलाया और ऐन वक्त पर मना कर दिया।नहीं, यह नैतिक रूप से गलत हो सकता है, पर कानूनी रूप से नहीं।
लापरवाही (Negligence)नगर निगम ने सड़क पर गड्ढा खुला छोड़ दिया और आपकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हाँ, यह लापरवाही का वादयोग्य मामला है।







Anika's World पर साझा की गई सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। मैं एक पेशेवर वकील नहीं हूँ, और इस वेबसाइट पर दी गई कानूनी व्याख्याओं, फैसलों के निचोड़ या सरकारी योजनाओं की जानकारी को आधिकारिक कानूनी सलाह (Legal Advice) नहीं माना जाना चाहिए। यद्यपि मैं जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करता हूँ, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई या निर्णय से पहले संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें या किसी प्रमाणित कानूनी विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान या परिणाम के लिए लेखक उत्तरदायी नहीं होगा।