केस स्टडी 2 अजनबीयों के प्यारे संदेश

प्यारी बेटी, जैसे हम सड़क पर चलते समय अजनबियों से चॉकलेट नहीं लेते, वैसे ही इंटरनेट की दुनिया में भी अजनबी होते हैं। आज की कहानी तुम्हें उन्हीं से सावधान रहना सिखाएगी।

सारा नाम की एक छोटी बच्ची को अपने टैबलेट पर गेम खेल रही थी। वह अक्सर ऑनलाईन गेम खेलती थीं जहाँ अजनबी लोग भी साथ गेम खेलते है। एक दिन गेम खेलते समय उसे एक अनजान व्यक्ति का मैसेज आया। उस व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो पर एक बहुत ही प्यारा सा “टेड्डी बियर“ बना था। अजनबी ने मैसेज किया था। हैलो सारा तुम बहुत अच्छा खेलती हो। क्या तुम मेरी दोस्त बनोगी।  सारा ने उसे अपना दोस्त बना लिया क्योकिं वह सारा से बहुत प्यारी- प्यारी बाते करता। वह उसकी हर पसंद के बारे में बात करता। एक दिन वह उसे मिलने को कहता है। सारा उसे अच्छा दोस्त समझकर मिलने चली जाती है। और वह व्यक्ति सारा को किडनैप कर लेता है।
बेटी मुझे यह बताओं यहाँ सारा से क्या- क्या गलती हुई।

  1. क्या प्रोफाइल पर टेड्डी बियर की फोटो होना और अच्छी बाते करने का मतलब यह है कि वह व्यक्ति सच में अच्छा और मासूम है?
  2. अगर तुम सारा की जगह होती और तुम्हें ऐसा मैसेज आता, तो तुम सबसे पहले क्या करती? (क्या तुम अकेले फैसला लेती या पापा/मम्मी को बताती?

पापा की छोटी सी सीख

अनिका बेटा, इंटरनेट पर कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपा सकता है। कोई भेड़िया भी प्यारे खरगोश की फोटो लगाकर तुमसे बात कर सकता है।

सुनहरा नियमः-  इंटरनेट पर किसी भी अजनबी को अपना नाम, पता, स्कूल का नाम या फोन नंबर कभी नहीं देना चाहिए। अगर कोई तुम्हें कोई कुछ लालच दें या  अच्ची बाते बोले या मम्मी पापा से न बताने को बोले  तो समझ जाना कि वहाँ कुछ गड़बड़ है। सबसे पहले अपने माता-पिता को बताना ही सबसे बड़ी बहादुरी है।



Anika's World पर साझा की गई सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। मैं एक पेशेवर वकील नहीं हूँ, और इस वेबसाइट पर दी गई कानूनी व्याख्याओं, फैसलों के निचोड़ या सरकारी योजनाओं की जानकारी को आधिकारिक कानूनी सलाह (Legal Advice) नहीं माना जाना चाहिए। यद्यपि मैं जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करता हूँ, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई या निर्णय से पहले संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें या किसी प्रमाणित कानूनी विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान या परिणाम के लिए लेखक उत्तरदायी नहीं होगा।