रिश्ते की चतुराई

रिश्तों की चतुराई, स्वार्थ और समय के साथ बदलते प्रेम के यथार्थ को उजागर करती विचारोत्तेजक हिंदी कविता


चारों तरफ हैं लोग तुम्हारे, हर कोई अपना कहता है,

पर देखो कैसे वक्त के संग, यह प्रेम भी बदल जाता है।

बचपन में जो निश्छल ममता, निःस्वार्थ लुटाया करते थे,

कद बढ़ते ही उन रिश्तों में भी, चतुराई आने लगती हैं।


जब जन्म दिया जिसने तुमको, वह भी तोल- मोल करने लगे,

सौदा नज़रों में तैर उठे, अनुबंध नए से फलने लगें,

तो बंधु समझ लो मौन खड़े, अब तुम नादान नहीं रहें।

बचपन बीता, यौवन आया, आई रिश्तों की चतुराई।


जब अपने भी बेगाने लगें, जब दूरी हर इक सांस में हो,

तो समझो सिक्कों की किल्लत, शायद अब तेरे पास में हो।

कहने को तो माँ-बाप सदा, इस जग में सबसे प्यारे हैं,

पर 'शर्तें लागू' वाला तारा, लिखना सब भूल ही जाते हैं।


ममता का चोला ओढ़ यहाँ, जब पर तेरे कतरे जाते हैं।

फिर भी चतुराई रिश्तों की, इल्ज़ाम लगाते हैं घेरे।

ईश्वर का रूप जनक-जननी, जग में आदर ही पाते हैं,

फिर औलाद बने जब वही मनुष्य, दोषी क्यों वो कहलाते हैं?


दोष नहीं है उनका भी, वे अनजाने बह जाते हैं,

कब प्रेम बदलता स्वार्थों में, खुद जान नहीं वे पाते हैं।

तुम गलत नहीं हो मेरे बंधु, यह खेल पुराना जारी है,

इंसान नहीं दोषी इसमें, बस यह चतुराई भारी है।


गर बचना है इस चक्रव्यूह से, दोहरी पहरेदारी रखना होगा,

वर्तमान के इस स्वरूप को, सच की धार पे परखना होगा।

दूजा अपने बुढ़ापे का भी, संभल के ध्यान लगाना तुम,

ईश्वर का जो पावन स्वरूप, अंत तक उसे बचाना तुम।


वरना भ्रम के अंधेरे में, खुद को ईश्वर का स्वरूप बतलाओगे,

औलाद को ही हर इक मोड़ पे, बस गलत ठहरते जाओगे।

बदलेगा वह नहीं, धीरे-धीरे तुम खुद ही बदल जाओगे,

और भनक न होगी कब तुम भी, इस चतुराई में ढल जाओगे।






Anika's World पर साझा की गई सभी जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। मैं एक पेशेवर वकील नहीं हूँ, और इस वेबसाइट पर दी गई कानूनी व्याख्याओं, फैसलों के निचोड़ या सरकारी योजनाओं की जानकारी को आधिकारिक कानूनी सलाह (Legal Advice) नहीं माना जाना चाहिए। यद्यपि मैं जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करता हूँ, फिर भी पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई या निर्णय से पहले संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें या किसी प्रमाणित कानूनी विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान या परिणाम के लिए लेखक उत्तरदायी नहीं होगा।