न्याय की तराजू: बेबसी और बदलाव

अनिका आओ आज मै तुमको एक कहानी सुनता हूँ , यह कहानी तुमको सोचने पर मजबूर करेगा की क्या ये हमारे देश के कानून मे होना चाहिए यह कहानी कुल 5 भागों मे है प्रत्येक भाग को हम अपने भारतीय संविधान से जोर के देखेंगे।

भाग 1: एक बेबस सुबह और कोर्ट की दहलीज

आर्यन जो बिहार के एक छोटे से गाँव मे राहत था । कुछ साल पहले बड़े अरमानों के साथ परिवार और सगे संबंधियों ने मिलकर उसकी शादी करायी थी, लेकिन पत्नी के साथ आपसी मतभेदों और तालमेल की कमी के कारण उनका  रिश्ता दो साल भी नहीं चल पाया। मामला कोर्ट तक पहुँच गया। आज आर्यन की तारीख थी।

आर्यन गाँव मे ही एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था, जहाँ उसे महीने के मात्र ₹6,000 मिलते थे। दुकान छोटी थी, इसलिए मालिक उसे इससे ज़्यादा मेहनताना या मजदूरी नहीं दे सकता था। आर्यन पूरे घर मे कमाने वाला अकेला था उसके परिवार मे कुल 4 सदस्य थे। वह उसकी पत्नी और बूढ़े माता-पिता।

आर्यन पहली बार कोर्ट आया था । वह कोर्ट रूम के बाहर खड़े होकर पसीने पोंछ रहा था। उसके पास कोई वकील नहीं था क्योंकि वकील की फीस के लिए पैसे भी उसके पास नहीं थे। जब उसका नाम पुकारा गया, तो वह कांपते पैरों से जज साहब के सामने खड़ा हुआ।

विपक्षी वकील ने चिल्लाकर कहा,-   "हुजूर, यह आदमी जानबूझकर अपनी आय छुपा रहा है। यह स्वस्थ है, सक्षमता से भरा है, फिर भी अपनी पत्नी को मात्र ₹9,000 देने में आनाकानी कर रहा है। राज्य मे न्यूनतम मजदूरी  ₹18,000 है । इसे कम से कम ₹9,000 मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया जाए । "

जज साहब ने आर्यन की ओर देखा और पूछा,-    "क्या तुम्हें अपनी आय के बारे में कुछ कहना है? कोर्ट का मानना है कि ₹9,000 आज के युग में बहुत कम राशि है, और तुम कह रहे हो कि तुम उतना भी नहीं दे सकते?"

आर्यन की आँखों में आँसू आ गए। उसने हाथ जोड़कर कहा,-     "हुजूर, मेरी पूरी तनख्वाह ही ₹6,000 है। अगर मैं ₹9,000 देना कैसे संभव है।  क्या मुझे और मेरे माता-पिता को जहर खाना पड़ेगा? क्या कानून सिर्फ अमीर और मध्यम वर्ग के लिए है? मुझ जैसे गरीब के लिए क्या सजा है?"

जज साहब गंभीर हो गए। उन्होंने आर्यन से उसकी संपत्ति का विवरण मांगा। आर्यन के पास अपनी मेहनत की कोई संपत्ति नहीं थी, सिवाय एक छोटे से पुश्तैनी कमरे के, जिसमें उसका परिवार रहता था।

इस भाग का कानूनी संदर्भ: वर्तमान में भारतीय कानून (धारा 125 CrPC/128 BNSS) के तहत, पति के 'सक्षम शरीर' (Able-bodied) होने को ही उसकी कमाई की क्षमता मान लिया जाता है। कोर्ट अक्सर यह नहीं देखता कि वास्तव में उस क्षेत्र में रोजगार की क्या स्थिति है। बेटी तुमको क्या लगता है क्या कानून को सरकारी मजदूरी के आँकड़ो के हिसाब से न्याय करना चाहिए या वास्तविक आमदनी को देखना चाहिए ।

बेटी अब हमलोग इस कहानी के दूसरे भाग पर चलते है ।

भाग 2: जेल की दीवारें और एक 'पुराना' साथी

अनिका अब तुम देखोगी की जब न्याय और वास्तविकता के बीच खाई बड़ी हो जाती है, तो इंसान कहाँ पहुँचता है.

जज साहब ने आर्यन के आंसुओं को देखा, लेकिन विपक्षी वकील ने 'न्यूनतम मजदूरी' के सरकारी आंकड़े पेश कर दिए थे। कानून की भाषा में एक 'सक्षम शरीर' वाले पुरुष को बेरोजगार रहने का हक नहीं था। जज साहब ने भारी मन से आदेश दिया कि आर्यन को हर महीने ₹3,000 देने ही होंगे और पिछला बकाया भी जल्द चुकाना होगा। आर्यन के लिए ₹6,000 में से ₹3,000 निकालना नामुमकिन था। दो महीने बीत गए, आर्यन एक रुपया भी जमा नहीं कर पाया। नतीजा वही हुआ जिसका डर था—कोर्ट ने उसके नाम का वारंट जारी कर दिया और उसे एक महीने की जेल की सजा सुना दी गई।

जेल की कालकोठरी में आर्यन की मुलाकात 'रामदीन' से हुई। रामदीन की उम्र 50 के पार थी, उसके चेहरे पर झुर्रियां और आँखों में एक अजीब सी शून्यता थी।

आर्यन ने सुबकते हुए पूछा, -  "चाचा, आप यहाँ किस जुर्म में हैं?"

रामदीन फीकी मुस्कान के साथ बोला,-   "बेटा, मेरा जुर्म गरीबी है। मेरी पत्नी ने 10 साल पहले मेंटेनेंस का केस की थी ।  तब मैं मजदूरी करता था, पर बेटा अब शरीर साथ नहीं देता है । मेरे पास न जमीन है, न घर। जब पैसे नहीं दे पाता, तो पुलिस उठा लाती है। मै चौथी बार जेल आया हूँ । "

आर्यन चौंक गया, - "तो क्या यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा?"

रामदीन ने सूखी रोटी का निवाला तोड़ते हुए कहा,"बाहर जाऊंगा, काम ढूंढूंगा, पर जेल जाने वाले को काम कौन देता है? फिर पैसे नहीं होंगे, फिर जज साहब जेल भेज देंगे। मेरे लिए तो यह जेल ही जन्नत है बेटा, कम से कम यहाँ दो वक्त की रोटी और छत तो नसीब होती है। बाहर तो भूख और बेइज्जती के सिवा कुछ नहीं।"

आर्यन पूरी रात सो नहीं पाया। उसने सोचा कि रामदीन जैसे हज़ारों लोग इसी चक्रव्यूह में फंसे हैं। कानून कहता है कि जेल भेजने से पति पर दबाव बनेगा और वह पैसे देगा, पर आर्यन ने अपनी आँखों से देखा कि जेल ने रामदीन को 'सुधारा' नहीं, बल्कि उसे और भी लाचार बना दिया था। क्योंकि रामदीन के  पास वास्तव मे देने के लिए पैसे नहीं थे ।

इस भाग का कानूनी संदर्भ: वर्तमान कानून में जेल का प्रावधान केवल 'दबाव' बनाने के लिए है। लेकिन यह इस कड़वी सच्चाई को भूल जाता है कि जो व्यक्ति बाहर रहकर नहीं कमा पा रहा, वह जेल के अंदर से पैसे कैसे लाएगा? जेल से बाहर आने के बाद उस पर 'कैदी' का ठप्पा लग जाता है, जिससे रोजगार मिलना और भी कठिन हो जाता है।

अनिका, तुमने देखा कि रामदीन की स्थिति कितनी डरावनी है? एक ऐसा इंसान जो भूखा न रहने के लिए जेल की सलाखों को जन्नत मान बैठा है। यह हमारे समाज और कानून के लिए एक बहुत बड़ा सवाल है।

चलो, अब मैं तुम्हें इस कहानी के तीसरे भाग पर ले चलता हूँ, जहाँ आर्यन इस घुटन के बीच से एक रास्ता निकालने की कोशिश करता है।

भाग 3: कालकोठरी का 'नया सवेरा' और एक क्रांतिकारी विचार

अनिका, जेल की उस ठंडी रात में आर्यन सो नहीं सका। उसने देखा कि रामदीन जैसे लोग इस कानून की चक्की में पीस रहे हैं। अगले दिन सुबह जब सूरज की एक हल्की किरण छोटी सी खिड़की से अंदर आई, तो आर्यन के मन में एक विचार कौंधा।

आर्यन ने रामदीन से कहा,-    "चाचा, हम लोग यहाँ बैठकर केवल रो सकते हैं या फिर इस व्यवस्था को बदलने की सोच सकते हैं। जज साहब ने मुझे 'सक्षम' मानकर सजा दी, पर क्या उन्होंने यह देखा कि मेरी आय मात्र ₹6,000 है? अगर कानून मुझे सजा दे सकता है, तो क्या कानून को मेरी लाचारी नहीं देखनी चाहिए?"

रामदीन ने लंबी सांस ली,-    "बेटा, कानून तो अंधा होता है, वह सिर्फ कागज देखता है।"

 

अगले दिन जेल के आंगन में बैठकर आर्यन और रामदीन के बीच एक लंबी चर्चा छिड़ गई। आर्यन, जो शिक्षित था, उसने रामदीन की बेबसी को कानून के नजरिए से तौलना शुरू किया।

आर्यन बोला, "चाचा, यह व्यवस्था कितनी अजीब है। जज साहब ने मुझ जैसे गरीब को उसी तराजू में तौला जिसमें वह ₹50,000 कमाने वाले अधिकारी को तौलते हैं। अगर मेरे पास देने को पैसा नहीं है, तो जेल भेजना समाधान कैसे हो सकता है? जेल से बाहर जाकर तो मैं और भी कंगाल हो जाऊंगा।"

रामदीन ने आह भरते हुए कहा,"बेटा, अगर सरकार कोई ऐसी सीमा तय कर देती कि जो आदमी 'न्यूनतम मजदूरी' से कम कमाता है, उस पर यह बोझ नहीं डाला जाएगा, तो शायद आज मैं यहाँ न होता। और जिनके पास सच में बहुत पैसा और जमीन है, उन्हें जेल भेजने के बजाय उनकी संपत्ति का ही हिस्सा काटकर पत्नी को दे दिया जाता, तो शायद मामले वहीं खत्म हो जाते।"

आर्यन की आँखों में चमक आ गई। उसने पास पड़े एक कोयले के टुकड़े से जेल की फर्श पर लकीरें खींचते हुए एक 'नया मॉडल' बनाया।

आर्यन का प्रस्तावित सुधार:

1.     न्यूनतम आय की सुरक्षा - सरकार एक 'न्यूनतम आय' तय करे। यदि कोई व्यक्ति उस आय से नीचे कमाता है, तो उस पर मासिक मेंटेनेंस का दबाव न डाला जाए। ऐसे मामलों में सरकार अपने 'कल्याणकारी कोष' से पत्नी की मदद करे।

2.     जेल नहीं, संपत्ति का हस्तांतरण-  यदि किसी व्यक्ति के पास वर्तमान आय नहीं है लेकिन पुश्तैनी संपत्ति है, तो जेल की सजा के बजाय उसकी संपत्ति का एक निश्चित हिस्सा (जैसे 30% , 40% अधिकतम 75% ) सीधे पत्नी के नाम कर दिया जाए। इससे विवाद हमेशा के लिए खत्म (Clean Break) हो जाएगा।

आर्यन ने रामदीन को समझाया,- "चाचा, सोचिए अगर यह नियम होता, तो वह जो अमीर आदमी अपनी आय 'शून्य' दिखाकर जेल जाने का नाटक करते हैं, वे अपनी संपत्ति के 75% तक के हिस्से को खोने के डर से तुरंत अपनी सही आय बता देते। और जो सच में गरीब हैं, उन्हें 'जेल या भूख' में से किसी एक को नहीं चुनना पड़ता।"

रामदीन को आर्यन की बातों में एक उम्मीद दिखी। उसने कहा, "बेटा, यह तो न्याय का असली तराजू होगा। जहाँ लाचारी को सजा नहीं मिलेगी और चालाकी को बख्शा नहीं जाएगा।"

रामदीन पहली बार चमकती आँखों से कहा,-     "बेटा, अगर ऐसा हो जाए तो न मुझे बार-बार जेल आना पड़ेगा, और न ही बाहर भूखे मरना होगा। मेरी पत्नी को जमीन का हिस्सा मिल जाएगा और मुझे आज़ादी।"

इस भाग का कानूनी संदर्भ: बेटी, हमारे संविधान का अनुच्छेद 14 'समानता' की बात करता है, लेकिन क्या एक अमीर और एक गरीब पर एक ही तरह का आर्थिक बोझ डालना असली समानता है? आर्यन का यह 'स्लैब सिस्टम' (25% से 75% संपत्ति का हिस्सा) कानून में पारदर्शिता लाएगा और अदालतों का बोझ कम करेगा। वर्तमान कानून (Section 125 CrPC/128 BNSS) में 'जेल' को ही अंतिम हथियार माना गया है। आर्यन का प्रस्तावित सुधार  दंड से समाधान की ओर बढ़ने की बात करता है, जहाँ जेल की जगह 'अनिवार्य संपत्ति विभाजन' को प्राथमिकता दी जाए।

अनिका, भाग 3 में आर्यन और रामदीन ने जिस 'न्याय के तराजू' की कल्पना की है, वह वास्तव में एक ऐसी व्यवस्था है जहाँ कानून पत्थर दिल नहीं बल्कि संवेदनशील हो। अब देखते हैं कि जेल की इन दीवारों के बाहर आर्यन की यह सोच क्या रंग लाती है।

भाग 4: रिहाई का सच और 'प्रस्ताव' की गूँज

बेटी, एक महीने की सजा काटने के बाद आर्यन जेल के लोहे के दरवाजों से बाहर निकला। धूप तेज थी, लेकिन आर्यन का दिल बैठा हुआ था। जैसा उसने सोचा था, वही हुआ—कपड़े की दुकान के मालिक ने उसे काम पर रखने से मना कर दिया। मालिक ने दो टूक कहा, "आर्यन, तुम अच्छे लड़के हो, लेकिन जेल जा चुके व्यक्ति को दुकान की तिजोरी के पास रखना मेरे व्यापार के लिए ठीक नहीं है।"

आर्यन अब पूरी तरह सड़क पर था। उसके पास न नौकरी थी, न पैसे और न ही समाज में सम्मान। उसके मन में रामदीन की बातें गूंज रही थीं—"जेल से बाहर तो भूख और बेइज्जती है।"

लेकिन आर्यन ने हार नहीं मानी। उसने सोचा कि अगर वह आज चुप रहा, तो कल कोई और 'आर्यन' या 'रामदीन' इसी भूख की बलि चढ़ जाएगा। उसने अपने फटे हुए बैग से एक कागज निकाला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के दफ्तर पहुँच गया। वहां उसकी मुलाकात एक अनुभवी वकील से हुई, जो गरीबों के हक के लिए लड़ते थे।

आर्यन ने अपना 'प्रस्ताव' वकील साहब की मेज पर रखा:

"साहब, वर्तमान कानून कहता है कि पैसा नहीं तो जेल। लेकिन मेरा सुझाव है—संपत्ति का बंटवारा और न्यूनतम आय का सुरक्षा कवच। यदि कोई पति अमीर है और आय छुपा रहा है, तो जेल भेजने के बजाय उसकी संपत्ति का 75% हिस्सा पत्नी को दे दिया जाए। और यदि कोई वास्तव में गरीब है, तो उसे जेल न भेजकर मामले को उसकी छोटी संपत्ति के एक हिस्से (25%) के साथ हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए।"

वकील साहब चश्मा ठीक करते हुए बोले,-  "आर्यन, तुम्हारा विचार क्रांतिकारी है। अभी का कानून केवल 'आज' की रोटी (Maintenance) की बात करता है, लेकिन तुम्हारा सुझाव 'भविष्य' के निपटारे (Permanent Settlement) की बात कर रहा है। यह 'क्लीन ब्रेक' थ्योरी का सबसे व्यावहारिक रूप हो सकता है।"

वकील साहब ने आर्यन को बताया कि वर्तमान में 'संपत्ति की कुर्की' (Attachment of Property) का नियम तो है, लेकिन वह इतना जटिल है कि उसे लागू करने में सालों लग जाते हैं। आर्यन का सुझाव उसे एक 'अनिवार्य स्लैब' में बदलने की बात कर रहा था, जो जजों के लिए निर्णय लेना आसान बना देगा।

इस भाग का कानूनी संदर्भ: वर्तमान में 'स्थायी गुजारा भत्ता' (Permanent Alimony) केवल तलाक के अंतिम चरण में दिया जाता है। आर्यन का सुझाव है कि इसे 'शुरुआती चरण' में ही 'संपत्ति विभाजन' के रूप में अनिवार्य कर दिया जाए, ताकि सालों तक कोर्ट के चक्कर और जेल जाने की नौबत ही न आए।

बेटी, अब हम इस कहानी के सबसे महत्वपूर्ण और आखिरी पड़ाव पर पहुँच गए हैं। गौर से सुनना कि आर्यन की उस छोटी सी कोशिश ने समाज में कितनी बड़ी रोशनी फैलाई।

भाग 5: न्याय का नया सवेरा और बदलाव की गूँज

वकील साहब आर्यन के इस प्रस्ताव से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे एक जनहित याचिका (PIL) के रूप में उच्च न्यायालय में पेश किया। आर्यन के सुझावों ने कानूनी गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी। बहस का मुख्य केंद्र था—"क्या जेल भेजना न्याय है, या संपत्ति का बँटवारा?"

कुछ महीनों बाद, एक ऐतिहासिक सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने आर्यन की दलीलों को स्वीकार करते हुए एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की: "न्याय का उद्देश्य किसी के जीवन को नष्ट करना नहीं, बल्कि उसे व्यवस्थित करना है। एक लाचार व्यक्ति को जेल भेजना राज्य के संसाधनों की बर्बादी है और मानवाधिकारों का हनन भी।"

आर्यन के प्रस्ताव के आधार पर नई गाइडलाइंस तैयार की गईं, जिन्हें 'संतुलित भरण-पोषण नीति' कहा गया। इसके मुख्य प्रभाव कुछ इस प्रकार दिखे:

1.     चालाकी पर लगाम: शहर के एक बड़े व्यापारी ने खुद को कागजों पर 'बेरोजगार' दिखाया था ताकि वह अपनी पत्नी को पैसे न दे सके। नए नियम के तहत, कोर्ट ने उसे आय साबित करने का एक आखिरी मौका दिया और न करने पर उसकी आलीशान कोठी का 75% हिस्सा तुरंत पत्नी के नाम करने का आदेश दे दिया। डर के मारे व्यापारी ने अगले ही दिन अपनी वास्तविक आय के दस्तावेज पेश कर दिए और सम्मानजनक गुजारा भत्ता देना स्वीकार किया।

2.     गरीबों को मिला सुरक्षा कवच: आर्यन जैसे युवाओं के लिए नियम बना कि यदि आय न्यूनतम मजदूरी से कम है, तो उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा। यदि उनके पास कोई छोटी संपत्ति (जैसे पुश्तैनी मकान का हिस्सा) है, तो उसका एक हिस्सा पत्नी को देकर मामले को 'फुल एंड फाइनल सेटलमेंट' के साथ बंद कर दिया जाएगा।

3.     रामदीन की घर वापसी: जेल में बंद रामदीन को इस नई नीति के तहत रिहा किया गया। उसकी पुश्तैनी जमीन का एक छोटा हिस्सा उसकी पत्नी को मिल गया, जिससे वह अपना गुजारा करने लगी और रामदीन को बार-बार जेल जाने के 'नरक' से मुक्ति मिल गई।

कहानी का निष्कर्ष: आर्यन आज भी उसी गाँव में रहता है, लेकिन अब वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उसने साबित कर दिया कि एक आम आदमी की पीड़ा से उपजा 'सुझाव' कानून की बंद किताबों को खोल सकता है।

अंतिम कानूनी सारांश: हमारी इस कहानी का और चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह बताना था कि वर्तमान कानून 'व्यक्ति' (Person) को सजा देता है, जबकि सुधार यह होना चाहिए कि 'संपत्ति' (Assets) का उपयोग करके विवाद को जड़ से खत्म किया जाए।

·        वर्तमान कानून: दंड-प्रधान (Punitive) — "पैसा दो वरना जेल जाओ।"

·        प्रस्तावित सुधार: समाधान-प्रधान (Solutive) — "आय है तो हिस्सा दो, नहीं तो संपत्ति बाँटो, और अगर कुछ भी नहीं है तो लाचारी को सजा मत दो।"

न्याय की तराजू अब सच में संतुलित थी, जहाँ न कोई भूखा मर रहा था और न ही कोई जेल की रोटियों को 'जन्नत' समझ रहा था।

"तो बेटी अनिका, अब तुम बताओ, क्या तुम अपनी वेबसाइट के जरिए दुनिया को यह समझाओगी कि न्याय का मतलब सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि समाधान निकालना होना चाहिए?"

 

 

डिस्क्लेमर

"न्याय की तराजू: बेबसी और बदलाव" एक काल्पनिक कहानी है। इसका उद्देश्य केवल सामाजिक जागरूकता और कानूनी सुधारों पर एक वैचारिक चर्चा प्रस्तुत करना है।

·        पात्र और घटनाएँ: इस कहानी के सभी पात्र, स्थान और घटनाएँ लेखक की कल्पना हैं। किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से इसका कोई भी संबंध पूरी तरह से एक संयोग मात्र है।

·        कानूनी सलाह नहीं: इस कहानी में दिए गए सुझाव और निष्कर्ष लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। इन्हें किसी भी प्रकार की आधिकारिक कानूनी सलाह (Legal Advice) न माना जाए।

·        वास्तविक कानून: भारत के वास्तविक कानूनों, प्रक्रियाओं और दंड के प्रावधानों की सटीक जानकारी के लिए BNS (भारतीय न्याय संहिता), BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) और संबंधित आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों का संदर्भ लें।

·        परामर्श: किसी भी कानूनी मामले में निर्णय लेने से पहले कृपया एक योग्य और पंजीकृत कानूनी विशेषज्ञ (Advocate) से परामर्श अवश्य करें।

"हमारा उद्देश्य जटिल कानूनी विषयों को सरल कहानियों के माध्यम से समाज के सामने रखना है, ताकि भविष्य में एक बेहतर और न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण हो सके।"